सपनों के टुकड़े

English translation in Comments section

hecblogger's avatarPlaying with words

टूटे सपनों के कुछ टुकड़े
हैं आँखों में चुभते अब भी ।१।

किस्मत से तो लड़ भी लेता
रूठा है मुझसे रब भी ।२।

कितने दिन का हिज़्र है यारों
गिनने बैठूं गर शब् भी ।३।

याद मेरी भी आती होगी
खुद से लड़ती हो जब भी ।४।

ले अपने सर इल्ज़ाम अमित
क्या भूला है तू अदब भी ।५।

In response to:Reena’s Exploration Challenge #Week 53

View original post

Leave a comment