यादें

hecblogger’s contribution to Exploration Challenge #93

hecblogger's avatarPlaying with words

हर शाम लेकर बैठता हूँ
कागज़ का एक टुकड़ा
मिटाना चाहता हूँ यादें
पर नज़र आते हैं साये में
कितने भूले बिसरे चेहरे

छूना चाहता हूँ फिर से
एक बार उन चेहरों को
तराशता हूँ उनको अपनी
कूंची की नाज़ुक लकीरों से
जाग उठती हैं फिर यादें

कब समझेगा पागल मन
निरर्थक है यह उपक्रम
न मिटा पायूँगा ये यादें
न ही भूल पाउँगा वो चेहरे
हर रोज़ ही होगी यह शाम

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 93

View original post

2 thoughts on “यादें

Leave a reply to Reena Saxena Cancel reply