तू नज़र आता है

English translation in Comments

hecblogger's avatarPlaying with words

ऑंखें बंद कर लूँ तो भी तू नज़र आता है
टूटे आईना-ए-अना में तू नज़र आता है

हुई मुद्दत हमें तेरा विसाल किये हुए
फिर भी हर कल्पना में तू नज़र आता है

कोई हमसे पूछे क्या मज़ा है जलने में
परवाना हूँ शमा में तू नज़र आता है

कभी तो तू छत पर नज़र आ ज़ालिम
यूँ तो चन्द्रमा में तू नज़र आता है

मिलता है हर शख़्स देने तसल्ली अमित
या हर सांत्वना में तू नज़र आता है

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 177

View original post

Leave a comment