नया क्या है

hecblogger’s take in Exploration Challenge #167

hecblogger's avatarPlaying with words

है मर्ज़ वही पुराना दवा क्या है
नए साल में आखिर नया क्या है

रखता है परहेज़ वो अब भी मिलने से
शायद नहीं जानता वो दया क्या है

क्या पढ़ेगा वो जो हमने लिखा नहीं
जो पूछता है हमसे बयां क्या है

सूख चुके हों जिन आँखों के आँसूं
वो झुकें भी तो उनकी हया क्या है

करके दिल्लगी हमसे पूछते हो अमित
इस खेल में तुम्हारा गया क्या है

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 167

View original post

Leave a comment