न रहे

English translation in Comments. Read original Hindi poem here ….

hecblogger's avatarPlaying with words

तुम तुम न रहो, हम हम न रहें
हम दोनों के दरम्यां कोई फासला न रहे

छीन लो मुझसे तमाम प्यास मेरी
हो सामने जाम, उठाने का हौसला न रहे

यूँ मिटा दो अपने सभी शिकवे गिले
फिर रूठने मनाने का सिलसिला न रहे

मिले सज़ा न मिले वज़ह-ए-सज़ा
किसी भी गुनाह का ऐसा सिला न रहे

हो क़ातिल तुम्हीं बन बैठे हो मुंसिफ़
“अमित” के हाथ कोई फैसला न रहे

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 158

View original post

Leave a comment