English translation in Comments …
इस दिल को सताएगी तेरी याद कब तक
है तुझसे मेरे इश्क़ की मियाद कब तक
खोल कर ज़ुल्फ़ मुझसे करते हैं ताकीद
क्या है इरादा, होगा तू बर्बाद कब तक
किसे ढूँढ़ती फिरा करती हैं ये निगाहें तेरी
जा चुका है, करता वो फ़रियाद कब तक
कौन आया कल रात फ़िर ख़्याब में मेरे
मेरी जुबाँ पे बाकी किसका स्वाद अब तक
क्यों नहीं हुआ तू नाउम्मीद अब तक “अमित”
किस याद ने रखा है तुझे शाद अब तक
In response to: Reena’s Exploration Challenge # 156
