रिहाई न दो

English translation in Comments…

hecblogger's avatarPlaying with words

भाने लगे हैं ये बंधन मुझे
अपनी ज़ुल्फ़ों से रिहाई न दो

प्यास ही देती है तृप्ति मुझे
छीन लो प्याला, सुराही न दो

सच मान चुका हूँ बहाने तेरे
छोड़ दो अब कोई सफ़ाई न दो

ठुकरा चुकी हो खुद जिसे तुम
अब उस रिश्ते की दुहाई न दो

न आगे बढ़ा यह फ़साना अमित
कलम तोड़ दो, रोशनाई न दो

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 140

View original post

Leave a comment