बीत गए हैं

Englosh translation in Comments…

hecblogger's avatarPlaying with words

कब तलक करूँ इंतज़ार तेरा
दो दिन आरज़ू वाले बीत गए हैं

कब तक रहेगा खिज़ा का आलम
मौसम बहारों वाले बीत गए हैं

अभी तो अंधियारी रात बाकी है
कुछ पल बेक़रारी वाले बीत गए हैं

एक दिन तुम्हें याद आएगी हमारी
ख़्याल तसल्ली वाले बीत गए हैं

क्या आओगे तुम सुनकर अमित
की तुम्हारे चाहने वाले बीत गए हैं

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 136

View original post

Leave a comment