तनहा

English translation in Comments below…

hecblogger's avatarPlaying with words

तनहा हैं मेरे ख्वाब-ओ-ख़याल
मेरी कोई सदा तुझ तलक जाती नहीं ।१।

अंधियारी है अब मेरी हर एक रात
चाँद की मुझ तक झलक आती नहीं ।२।

पुकारना चाहता हूँ तुझे लेकर नाम तेरा
आवाज़ कोई मेरे हलक आती नहीं ।३।

कश-म-कश में हूँ कहाँ लेके जाऊँ इन्हे
बहुत भारी हैं सपने, पलक उठातीं नहीं ।४।

घुट रहा है दम मेरा इस कफ़न में अमित
ज़मीन मेरी नहीं, फलक बुलाती नहीं ।५।

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 126

View original post

Leave a comment