Break the bonds – Tod do Bandhan – a Hindi poem by hecblogger in response to Exploration Challenge #92
तोड़ दो बंधन सभी
आ जाओ मेरे ज़ानिब
बन कर मेरे हबीब
न मिलो तुम मुझसे
कहाँ है यह वाज़िब
मिले तुम्हें मेरा रक़ीब
कब तक छलेंगें सपने
अब है यही मुनासिब
अपना लूँ अपना नसीब
बन गया काफ़िर अमित
हो तेरा खुदा हाफ़िज़
दे दो मुझे मेरा सलीब
In response to: Reena’s Exploration Challenge # 92
