कमाल ही तो है

English translation in Comments section …

hecblogger's avatarPlaying with words

अब तलक ज़िंदा हूँ
तुमपर जां लुटाकर
कमाल ही तो है ।१।

मायूस क्यों है चाँद
सुन के तारीफ तेरी
मिसाल ही तो है ।२।

क्यों खफ़ा हो मुझसे
कुछ कहा तो नहीं
ख़याल ही तो है ।३।

क्योंकर नहीं कहा
खामोश क्यों रहा
मलाल ही तो है ।४।

है भला यह दुनिया
मेरे किस काम की
बवाल ही तो है ।५।

कैसी आस अमित
कैसा है यह मोह
खाल ही तो है ।६।

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 88

View original post

Leave a comment