हवाई किले

Amit Agrawal’s second take on Exploration Challenge #87. English translation in Comments section….

hecblogger's avatarPlaying with words

आप यूँ ही हमें टहलाते रहें
हम हवाई किले बनाते रहें ।१।

हम दास्तान-ए-इश्क़ सुनाते रहें
आप नादानी पे मुस्कुराते रहें ।२।

आप बेरुख़ी से पेश आते रहें
हम शमा-ए-उम्मीद जलाते रहें ।३।

हाँ जब भी ज़रुरत पड़े हमारी
आप हमको दोस्त बताते रहें ।४।

न कम हो दीवानगी अमित
आप यूँ ही हमें लुभाते रहें।५।

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 87

View original post

Leave a comment