यादों के गलियारों में

Yaadon ke galiyaron mein (In memory lanes) …. Amit Agrawal’s take on Challenge #87

hecblogger's avatarPlaying with words

फिर गुज़रा है वो यादों के गलियारों में
कभी गुज़रीं थीं शामें जिसकी बाँहों में

याद है क्या तुम्हें वो भी एक ज़माना था
बिछाते थे आंखें जब तुम हमारी राहों में

अपना न सही, कर इतना एहसान मगर
खो जाने दे मुझे सपनो की पनाहों में

नहीं मिलती है सभी को चाहत अपनी
कुछ उम्र गुज़ार देते हैं अपनी चाहों में

यूँ ही बेलग़ाम लिखता जा रहा हूँ अमित
सोचता हूँ कुछ तो असर होगा आहों में

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 87

View original post

Leave a comment