सुलह कौन करे

English translation in Comments section ….

hecblogger's avatarPlaying with words

है ग़ुरूर तेरा
तो मेरी भी अना
हम दोनों में सुलह कौन करे ।१।

क़त्ल करके मेरा
बन बैठे हो मुंसिफ
अब तुमसे ज़िरह कौन करे ।२।

आए हो तुम मिलने
जब मुझसे सपनो में
इस रात की सुबह कौन करे।३।

उठ चुकी है महफ़िल
सुन के आशार मेरे
तन्हाई में वाह वाह कौन करे।४।

तूने ठुकराया अमित
इस क़यामत के बाद
दुनिया की परवाह कौन करे।५।

In response to – Reena’s Exploration Challenge # 84

View original post

Leave a comment