दिल में होली जल रही है

English translation in Comments section….

hecblogger's avatarPlaying with words

फिर यादों की हवा चली है
कैसी फिर यह आग लगी है
दिल में होली जल रही है ।१।

नशा है कैसा खुली ज़ुल्फ़ का
हुई है मुद्दत पर जाने क्यों
सांसों में भंग सी घुल रही है ।२।

बैठे हो तुम सामने मेरे
समंदर किनारे अल्हड़ शाम
गालों पे लाली मल रही है ।३।

किसने दी है थाप अमित
किसकी पायल की मधुर तान
ज़ज्बातों को यूँ छल रही है।४।

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 79

View original post

Leave a comment