English translation – The Darkness Within — of a Hindi Haiku set by hecblogger (Amit Agrawal)
चाँद सा मुखड़ा मेरा
कहाँ देखा है किसी ने
मेरे मन का अँधेरा ।१।
मेरी धीमी मुस्कान
चाहा ही कहाँ तुमने
समझना मेरा सवेरा ।२।
उलझी हुई लट मेरी
संवारेगा कौन भला
इन उलझनों का डेरा ।३।
रंग रूप का खज़ाना
ढूंढ़ती हैं प्यासी आंखें
मेरी तमस का लुटेरा ।४।
मन एक मंदिर मेरा
कौन करेगा आकर
अमित इसमें बसेरा ।५।
In response to: Reena’s Exploration Challenge # 74
