लाज़मी तो नहीं

‘Lajmi to nahin’ … by hecblogger (Amit Agrawal). English translation in Comments section.

hecblogger's avatarPlaying with words

ख्वाब देखता हूँ मैं
हर ख्वाब की ताबीर हो
यह लाज़मी तो नहीं ।१।

तेरे इश्क़ में भी मेरे
जुनूं की तासीर हो
यह लाज़मी तो नहीं ।२।

रंग भले सच्चे हों
सच्ची हर तस्वीर हो
यह लाज़मी तो नहीं ।३।

तेरी नज़रे ही काफ़ी हैं
क़त्ल के लिए शमशीर हो
यह लाज़मी तो नहीं ।४।

जो तू चाहता है अमित
वही उसकी तदबीर हो
यह लाज़मी तो नहीं ।५।

In response to: Reena’s Exploration Challenge # 71

View original post

Leave a comment