क्या देखता हूँ मैं

English translation of the poem in Comments section…

hecblogger's avatarPlaying with words

तुझ तक पहुँच नहीं सकता
जहाँ तू रहती है
इमारत देखता हूँ मैं

हर ज़र्रे में वुजूद तेरा
कहीं तस्वीर तेरी कहीं
इबारत देखता हूँ मैं

गए वो प्यार में मरने वाले
अब इश्क़ के बाज़ार में
तिज़ारत देखता हूँ मैं

सारी रात जागी है तू भी
तेरी आँखों में खुमार
हरारत देखता हूँ मैं

दे और एक ज़ख्म अमित
ख़ून-ए-जिग़र करने का तुझमें
महारत देखता हूँ मैं

In Response to: Reena’s Exploration Challenge # 69

View original post

Leave a comment