चाँद अभी भी मद्धम है

English translation in Comment section …

hecblogger's avatarPlaying with words

चाँद अभी भी मद्धम है
कब आओगे तुम प्रिय
बन के सूरज मेरे
देकर अपनत्व की गरिमा
करोगे रौशन अंतः मेरा।

चाँद अभी भी मद्धम है
कब आओगे तुम प्रिय
बन के हवा का झोंका
उड़ा के ज़ुल्फ़ें मेरी
करोगे उजागर रँग मेरा।

चाँद अभी भी मद्धम है
कब आओगे तुम प्रिय
बन के मन मीत मेरे
चूम कर अधर मेरे
करोगे कुंदन तन मेरा।

In response to:Reena’s Exploration Challenge #Week 62

View original post

Leave a comment