गलती किसकी है

English translation in Comments section …

hecblogger's avatarPlaying with words

तुम कर रहे थे मुर्रव्व्त
हम सोच बैठे मुहब्बत

गलती किसकी है।१।

सोचते हैं भूल जाएँ तुम्हें
पर इस दिल के आगे

चलती किसकी है।२।

सो गया है जहाँ सारा
तेरी यादों में तन्हा रात

जलती किसकी है।३।

ढून्ढ लेते मीत नया पर
दुनिया में सूरत तुझसे

मिलती किसकी है।४।

मायूसी के आलम में
दिल में उम्मीद अमित

पलती किसकी है।५।

In response to:Reena’s Exploration Challenge #Week 61

View original post

Leave a comment