अक्स तेरा

English translation by me in Comments section …

hecblogger's avatarPlaying with words

एक नज़र का असर है बाकी
थोड़ी शोखी कुछ बेबाकी

अक्स तेरा क्यों ठहर गया है
वक़्त गुज़र गया हालाँकि

मेरी पलकों में अब भी है
पहली मुलाकात की झांकी

तकता हूँ मैं खाली प्याला
संगदिल निकला मेरा साकी

क्यों है जुदा दुनिया से अमित
क्यों न सीखी कुछ चालाकी

In response to:Reena’s Exploration Challenge #Week 53

View original post

Leave a comment