आग अभी बाकी है

English translation in Comments section….

hecblogger's avatarPlaying with words

खुद को तपा सकता हूँ मैं
फिर से सोना बना सकता हूँ मैं

मुझको जलाने को आग अभी बाकी है।१।

गिर कर उठ सकता हूँ मैं
फिर नज़रों में चढ़ सकता हूँ मैं

कुछ नज़रों में मेरी साख अभी बाकी है।२।

खुद से लड़ सकता हूँ मैं
कब दुनिया से लड़ सकता हूँ मैं

धुली कमीज पर कुछ दाग अभी बाकी हैं।३।

अब भी हारा नहीं हूँ मैं
लाचार नहीं,बेचारा नहीं हूँ मैं

कुछ कर गुजरने का चाव अभी बाकी है।४।

अभी पढ़े हैं दो पृष्ठ तूने
अभी से न कर हिसाब अमित

अनपढ़ी पूरी क़िताब अभी बाकी है।५।

In response to:Reena’s Exploration Challenge #Week 51

View original post

Leave a comment